सोने और चांदी पर घट सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, सरकार कर रही है विचार
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, केंद्र सरकार में सोने और चांदी पर आयात शुल्क कम करने को लेकर चर्चा चल रही है। बकौल रिपोर्ट अधिक टैक्स के कारण अवैध आयात को बढ़ावा मिलने की चिंता के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है। सोने के व्यापारी और जौहरी आयात शुल्क को 15% से घटाकर 6% करने की मांग कर रहे हैं।