वैश्विक बाज़ार में मज़बूती और अमेरिकी डॉलर में कमज़ोरी के बीच शुक्रवार को दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹3,300 चढ़कर ₹1,50,800/10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ ₹5,000 उछलकर ₹2,45,000/किलोग्राम पर पहुंच गई। MCX पर भी सोना 1.43% की बढ़त के साथ ₹1,48,250/10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।