सोने को ₹1 लाख के पार पहुंचाने में किन कारणों का रहा योगदान?
भारत में सोने की कीमत ₹1 लाख/10 ग्राम के पार पहुंच गई है। मेहता इक्विटीज़ के वाइस-प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स के 3 साल के निचले स्तर पर आने और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप व फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच चल रही खींचतान से बाज़ार अस्थिर है। बकौल कलंत्री, इससे सोने के दाम बढ़े हैं।