सोने के 15 कलश और 45 किलो चांदी, पुश्तैनी हवेली में खज़ाना मिलने का दावा
जयपुर की एक पुश्तैनी हवेली में खुदाई के दौरान करोड़ों रुपए का खज़ाना मिलने का दावा किया गया है। हवेली मालिक ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने सोने के 14-15 कलश, 40-45 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां और चांदी के हज़ारों सिक्के गायब कर दिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।