सेना की उत्तरी कमान के कमांडर को हटाए जाने के दावों पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार को पद से हटाने के दावों का भारत सरकार ने खंडन किया है। कई प्रो-पाकिस्तान सोशल मीडिया हैंडल्स ने यह दावा किया था। सरकार ने कहा, "सुचिंद्र कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा नए नॉर्दर्न कमांडर होंगे।"