सोने की कीमतों ने बढ़ाई ऋण मांग, दिसंबर तिमाही में गोल्ड लोन 91% बढ़े
Experian के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में नए गोल्ड लोन की वैल्यू सालाना आधार पर 91% बढ़ी। ऊंची सोने की कीमतों से गोल्ड लोन का हिस्सा खुदरा कर्ज़ में 9.7% हो गया है। Indel Money के सीईओ उमेश मोहनन ने कहा, "अब गोल्ड लोन सिर्फ संकट नहीं...कंज़्मप्शन और लाइफस्टाइल ज़रूरतों के लिए भी लिया जा रहा है।