सोने की कीमतों में 3 दिन की गिरावट का सिलसिला थमा, चांदी के भाव में भी आया ₹6,000 का उछाल
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को चांदी की कीमतों में ₹6,000 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹2,62,500/किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गईं। सर्राफा बाज़ार में 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत में 3 दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया और इसका भाव ₹1,050 बढ़कर ₹1,61,300/10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया।