सोने की कीमतों में मंगलवार को तेज़ी देखने को मिली जबकि चांदी के दामों में गिरावट आई। मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में ₹400/10 ग्राम से अधिक की तेज़ी आई जबकि चांदी के दामों में ₹500/किलोग्राम से ज़्यादा की गिरावट आई। इसके साथ ही सोने की कीमतें एक बार फिर ₹70,000/10 ग्राम के पार पहुंच गई हैं।