सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद एक दिन में डूब गए भारतीयों के ₹10 लाख करोड़
सरकार द्वारा बजट 2024 में सोने पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% किए जाने के एलान के बाद सोने की कीमतों में 5% से अधिक की गिरावट आई। मनीकंट्रोल के मुताबिक, इससे एक दिन में भारतीयों के ₹10.7 लाख करोड़ डूब गए। गौरतलब है कि दुनिया के कुल सोने का लगभग 11% भारतीय परिवारों के पास है।