सोने की कीमतों में गिरावट के बीच आज प्रमुख भारतीय शहरों में क्या हैं सोने की कीमतें?
केंद्रीय बजट में सरकार द्वारा सोने पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% किए जाने के बाद शुक्रवार को भारत में सोने की कीमतें ₹70,000/10 ग्राम से नीचे पहुंच गईं। 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में शुक्रवार को ₹69,940/10 ग्राम रही जबकि मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व बेंगलुरु में ₹69,820/10 ग्राम और लखनऊ, गुरुग्राम व जयपुर में ₹69,950/10 ग्राम रही।