सोने की कीमतों में गिरावट के बीच आज विभिन्न शहरों में क्या हैं सोने की कीमतें?
सोने की कीमतों में रविवार को गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, गाज़ियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 73,170/10 ग्राम रही जबकि मुंबई व कोलकाता में ₹73,020/10 ग्राम और पटना में ₹73,070/10 ग्राम रही। बीते एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है।