सोने की कीमत में इस महीने ₹2000 की आई तेज़ी, चांदी के दाम भी बढ़े
एनडीटीवी प्रॉफिट हिंदी ने एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव के आधार पर बताया है कि सोमवार को सोने का अक्टूबर वायदा ₹275 की तेज़ी के साथ इंट्राडे में ₹71,720 पर पहुंच गया जो 4 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। इस महीने सोने के दाम में ₹2000 और चांदी के दाम में ₹580 तक की तेज़ी आ चुकी है।