सेना की गाड़ी पर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 2 जवान हुए शहीद, दो पोर्टर्स की भी हुई मौत

एएनआई ने सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में गुरुवार शाम भारतीय सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना में सेना के दो पोर्टर्स की भी मौत हो गई है। गौरतलब है, पिछले 4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में हुआ यह तीसरा आतंकी हमला था।

Load More