सोने के दाम 2 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे, क्या है इसमें चीन का कनेक्शन?
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने का भाव गुरुवार को 2-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया और भारत में 24 कैरेट वाला सोना ₹95,700/10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गिरावट की वजहें 'अमेरिकी डॉलर का मज़बूत होना', 'अमेरिका का भारत-दक्षिण कोरिया-जापान के साथ संभावित व्यापार समझौता' और 'चीन में मज़दूर दिवस की छुट्टियां होने से वैश्विक ट्रेडिंग वॉल्यूम घटना' हैं।