सेना के पराक्रम के कारण 'सिंदूर' न्याय व शक्ति का नया रूप बना: UAE में बांसुरी स्वराज
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अबू धाबी (यूएई) में कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले का दर्द हर एक भारतीय को था जिसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। उन्होंने कहा कि सेना के दिखाए गए पराक्रम के कारण 'सिंदूर' अब न्याय और शक्ति का नया पर्याय बन गया है।