सोने का भाव ₹500 टूटकर ₹98,870/10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1,000 गिरी
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया है कि लगातार बिकवाली होने से बुधवार को दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में ₹500 गिरकर ₹98,870/10 ग्राम पर आ गई। बुधवार को चांदी ₹1,000 घटकर ₹1,11,000/किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹400 की गिरावट के साथ ₹98,400/10 ग्राम पर आ गया।