सोने का भाव 3 हफ्ते के निचले स्तर पर, आज ₹1.50 लाख के नीचे फिसला
सोने की कीमतें बुधवार को ₹2,000 फिसलकर MCX पर ₹1.49 लाख/10-ग्राम के आसपास हो गईं। वहीं, स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर $4,304.01/औंस पर आ गया जो 3 सप्ताह का निचला स्तर है। चांदी-प्लैटिनम 1-1% नीचे गिरे। दरअसल, अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चा तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका तेज़ हो गई।