ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाले 24-कैरेट सोने की कीमत ₹2,700 घटकर ₹1,55,900 प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में ₹10,000 गिरकर ₹2,34,600 प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत ₹600 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत ₹1,200 प्रति किलोग्राम बढ़ी थी।