सोने-चांदी की कीमत में गिरावट जारी, सोना हुआ ₹1,60,250/10 ग्राम
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को चांदी के दाम ₹9000 गिरकर ₹2.56 लाख/किलोग्राम जबकि 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹2,950 गिरकर ₹1,60,250/10 ग्राम हो गए। विश्लेषकों के अनुसार, कमज़ोर वैश्विक रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर ने धातुओं की कीमत को प्रभावित किया। वैश्विक बाज़ार में भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है।