सेना ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में शिवाजी की प्रतिमा का किया अनावरण
भारतीय सेना ने लद्दाख में 14,300 फीट की ऊंचाई पर पैंगोंग झील के तट पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की है। प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को सेना की 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने किया। 14वीं कोर ने X पर प्रतिमा की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "शिवाजी महाराज की विरासत प्रेरणा का स्रोत है।"