सेना ने ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों के पास से बरामद हथियारों की तस्वीर की शेयर
सेना ने ऑपरेशन महादेव के तहत मारे गए 3 आतंकियों के पास से मिले हथियारों की तस्वीर X पर शेयर की है। मारे गए आतंकियों के पास से 2 AK सीरीज़ रायफल, एक M4 रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह ऑपरेशन चलाया गया था।