सोनू निगम ने अपने नाम से बने X अकाउंट की शेयर की तस्वीर, कहा- मेरे परिवार को हो सकता है खतरा
सिंगर सोनू निगम ने बताया है कि वह X पर नहीं हैं और उन्होंने अपने नाम से बने X अकाउंट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "इस 'सोनू निगम सिंह' का एक भी विवादास्पद पोस्ट मुझे या मेरे परिवार को खतरे में डाल सकता है।" X यूज़र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ सोनू निगम की तस्वीर पोस्ट की थी।