सोनू निगम ने सर्जरी के बीच गाया मोहम्मद रफी का गाना 'सुहानी रात ढल चुकी है'
सिंगर सोनू निगम ने सर्जरी के बीच मोहम्मद रफी का 'सुहानी रात ढल चुकी है' गाना गाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "प्रिय डॉक्टर और उनकी टीम के लिए...सर्जरी के दौरान दी गई प्रस्तुति...दर्द में भी गाना...संगीत का आनंद🙏🙏।" हालांकि, सर्जरी की सही वजह सामने नहीं आई। कई यूज़र्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।