सोने में तेज़ी से बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा, गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा 3 गुना
भारत में जहां शेयर बाज़ार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है वहां सोने में निवेशकों का भरोसा तेज़ी से बढ़ रहा है। असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2023 से नवंबर 2024 के दौरान गोल्ड ईटीएफ में निवेश तीन गुना से अधिक बढ़ा है। यह ₹333.37 करोड़ से बढ़कर ₹1,256 करोड़ पर पहुंच गया है।