सेना में भर्ती होने से बचने के लिए द. कोरिया के युवक ने खा-खाकर बढ़ाया वज़न, हुई जेल

दक्षिण कोरिया के एक 26-वर्षीय युवक ने सेना में भर्ती होने से बचने के लिए खा-खाकर अपना वज़न बढ़ा लिया और दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे एक साल जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट के अनुसार, युवक ने जानबूझकर 20 किलोग्राम वज़न बढ़ाया था। दक्षिण कोरिया में स्वस्थ युवाओं को 18-21 महीने सेना में सेवा देनी पड़ती है।

Load More