सेना व पुलिस भर्ती की 'फैक्ट्री' है यह अकैडमी, अब तक 50 लड़के हो चुके हैं चयनित
अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में सागर फिज़िकल अकैडमी नामक संस्था युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देती है। कोच सागर प्रसाद ने बताया कि उनकी अकैडमी से 50 से अधिक युवा अलग-अलग जगह में पोस्टेड हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अकैडमी में युवाओं को दौड़, फिज़िकल और भर्ती से संबंधित अन्य ट्रेनिंग दी जाती है।