सोने से ज़्यादा कीमती हुई गाय की पथरी, जानें दुनियाभर में इसके लिए क्यों मची होड़
बुचड़खाने में कचरा समझकर फेंकी जाने वाली गाय की पथरी को अब दुनिया की सबसे महंगी चीज़ों में गिना जा रहा है और इसकी कीमत सोने से भी ज़्यादा लगाई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत ₹2.5 लाख/10 ग्राम तक पहुंच गई है। इसका इस्तेमाल स्ट्रोक, हाई बीपी और दिल की बीमारियों की दवा बनाने में होता है।