सोनू सूद ने थूक लगाकर रोटी बना रहे लड़के की तुलना राम-शबरी प्रसंग से करने के बाद दी सफाई
यूपी में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश के बीच अभिनेता सोनू सूद ने थूक लगाकर रोटी बनाते लड़के के वीडियो पर अपने ट्वीट 'श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे, मैं क्यों नहीं खा सकता' पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया...वह उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा।"