सोनू सूद बने थाईलैंड टूरिज़्म के ब्रैंड ऐम्बेस्डर, कहा- सम्मानित महसूस कर रहा हूं
ऐक्टर सोनू सूद को थाईलैंड टूरिज़्म का ब्रैंड ऐम्बेस्डर और एडवाइज़र बनाया गया है। सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "थाईलैंड के टूरिज़्म के ब्रैंड ऐम्बेस्डर और एडवाइज़र के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरी पहली इंटरनैशनल यात्रा मेरे परिवार के साथ थाईलैंड की ही थी और मैं अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं।"