सुना है ऑरी ने L&T में नौकरी मांगी है: 90 घंटे वर्कवीक पर कंपनी को ट्रोल करते हुए हर्ष गोयनका
अरबपति हर्ष गोयनका ने एलऐंडटी को ट्रोल करते हुए X पर लिखा है, "सुना है ऑरी (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) ने एलऐंडटी में नौकरी के लिए आवेदन किया है! लगता है कि वह अपना भविष्य 'बनाने' के लिए तैयार है!" पहले गोयनका ने कहा था, "एलऐंडटी चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन का 90 घंटे वर्कवीक का सुझाव 'सफलता नहीं थकावट का नुस्खा' है।"