सुना है भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, अच्छा कदम है: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर संभावित रोक की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'अच्छा कदम' बताया है। उन्होंने कहा, "सुना तो यही है...पता नहीं सच है या नहीं।" रिपोर्ट्स थीं कि ट्रंप की 100% टैरिफ लगाने की धमकी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल की खरीद को रोक दिया।