सुना है मथुरा के प्रसाद में अच्छे खोया का इस्तेमाल नहीं हो रहा: तिरुपति केस के बाद डिंपल
तिरुपति मंदिर के प्रसाद विवाद के बीच सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि सुनने में आ रहा है कि मथुरा के मंदिरों में प्रसाद के लिए जो खोया दिया जा रहा है वो अच्छी क्वॉलिटी का नहीं है। डिंपल ने कहा, इसकी भी जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि तिरुपति के प्रसाद में मिलावट की पुष्टि हुई है।