सोना हुआ और महंगा, ₹1,06,070/10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के मुताबिक, भारत में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का दाम ₹400 बढ़कर ₹1,06,070/10 ग्राम पर पहुंच गया जो इसकी कीमतों का अबतक का उच्चतम स्तर है। बकौल रिपोर्ट्स, घरेलू मांग, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की संभावित ब्याज दर कटौती और सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी ने सोने की कीमतों में तेज़ी को हवा दी है।

Load More