अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में गुरुवार को सोने की हाज़िर कीमतें 1.1% बढ़कर $4,293.94/औंस पर पहुंच गई जो पिछले सात सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। इस सप्ताह अबतक सोने की कीमत में करीब 6% का इज़ाफा हो चुका है। तेज़ी की प्रमुख वजह ईरान-ओमान के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर एक शिपिंग कॉरिडोर पर बनी सहमति को माना जा रहा है।