स्निको में कोई हलचल नहीं हुआ, बिल्कुल गलत फैसला है: जायसवाल को आउट देने पर गावस्कर
मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में थर्ड अंपायर द्वारा भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को कैच आउट दिए जाने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है, "स्निको में कोई हलचल नहीं हुआ, यह बिल्कुल गलत फैसला है।" उन्होंने कहा, "अगर आप (अंपायर) ऑप्टिकल इल्यूज़न से फैसला ले रहे हैं...तो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मत करिए।"