सीनिक एक्सपोर्ट्स के शेयर ने 5 साल में दिया 19853% का रिटर्न, ₹1 लाख के बने ₹2 करोड़
सीनिक एक्सपोर्ट्स के शेयरों ने निवेशकों को 5 वर्ष में 19853% का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर अंतिम कारोबारी दिन में ₹ 1352.80 पर बंद हुआ था जबकि 24 दिसंबर 2019 को इसकी कीमत ₹6.78 थी। इस लिहाज़ से कंपनी में 5 साल पहले निवेश किए गए ₹1 लाख आज करीब ₹2 करोड़ से अधिक हो गए हैं।