सोनाक्षी और उनके पति ज़हीर ने शेयर किया शादी का वीडियो, दिखाया 'शादी वाले घर का माहौल'
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति-अभिनेता ज़हीर इकबाल ने अपनी शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी शादी के बाद खुशी से चिल्लाती और रोती हुई दिख रही हैं। कैप्शन में कपल ने लिखा, "परिवार, दोस्त, प्यार, हंसी, मज़ाकियां कमेंट, खुशी के आंसू, उत्साह, मस्ती, भावनाएं, खुशियां...ऐसा था शादी के घर का माहौल...सब कुछ परफेक्ट था।"