सोनाक्षी ने शादी में पहनी अपनी मां पूनम सिन्हा की साड़ी और ज्वेलरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेता ज़हीर इकबाल के साथ अपनी शादी में अपनी मां पूनम सिन्हा की साड़ी पहनी। बकौल रिपोर्ट्स, सोनाक्षी ने कढ़ाई के काम वाली आइवरी रंग की साड़ी पहनी जो उनकी मां ने 44 साल पहले अपनी शादी पर पहनी थी और उन्होंने साड़ी के साथ अपनी मां की ज्वेलरी भी पहनी।