सोनाक्षी व ज़हीर का कैरिकेचर शेयर कर यूज़र ने कहा- प्यार सबसे बड़ा धर्म है; ऐक्ट्रेस ने किया कमेंट

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलिंग के बीच अपने और पति ज़हीर इकबाल के एक कैरिकेचर पर प्रतिक्रिया दी है। प्रसाद भट्ट नामक एक इंस्टाग्राम यूज़र ने 'प्यार सबसे बड़ा धर्म है' कैप्शन के साथ यह कैरिकेचर पोस्ट कर कपल को शादी की बधाई दी। प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी ने कमेंट में लिखा, "बिल्कुल सच्चे शब्द हैं!! यह बहुत प्यारा है...शुक्रिया।"

Load More