सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी से पहले दिखी उनके आउटफिट्स की झलक
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता ज़हीर इकबाल की शादी से पहले उनके आउटफिट्स की झलक सामने आई है। सामने आए वीडियो में सोनाक्षी का पीच कलर का लहंगा दिख रहा है जिसमें गोल्डन कढ़ाई है। वीडियो में कुछ अन्य आउटफिट्स भी दिखे। वहीं, एक अन्य वीडियो सामने आया है जिसमें सोनाक्षी की मां घर में पूजा करती दिख रही हैं।