स्नैचर ने दिल्ली में CISF की महिला कॉन्स्टेबल से चेन छीनने का किया प्रयास, उन्होंने उठाकर पटका

दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास सीआईएसएफ की कॉन्स्टेबल सुप्रिया नायक से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनने की कोशिश की गई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने यह प्रयास किया जिसमें से एक स्नैचर को नायक ने पकड़ लिया और कथित तौर पर उसे उठाकर पटक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More