यूपी में सैनेटरी पैड में छिपाकर लाया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, PET में नकल करते पकड़ा गया अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश के झांसी में पीईटी परीक्षा के दौरान नकल करते हुए प्रयागराज के अभ्यर्थी आकाश पटेल को पकड़ा गया है। अभ्यर्थी ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सैनिटरी पैड में छिपाकर अपने अंतर्वस्त्र में रखी थी। परीक्षा कक्ष में सरसराहट की आवाज सुनकर निरीक्षक को शक हुआ और तलाशी में डिवाइस मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Load More