सुनीता विलियम्स का 'अंतरिक्ष में तेज़ी से बढ़ते हैं बाल' कहते पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
अंतरिक्ष में फंसीं अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंटरव्यू में विलियम्स ने बताया था कि अंतरिक्ष में बाल और नाखून तेज़ी से बढ़ने लगते हैं और ग्रैविटी ना होने के कारण चेहरे से झुर्रियां भी हटने लगती हैं। उन्होंने कहा था अंतरिक्ष में लोगों की लंबाई भी बढ़ जाती है।