सुनीता विलियम्स के बिना ISS से पृथ्वी के लिए रवाना हुआ स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट
नासा के अनुसार, बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट ने शुक्रवार को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से उड़ान भरी और यह 7 सितंबर को पृथ्वी पर पहुंचेगा। नासा ने स्पेसक्राफ्ट के उड़ान भरने का वीडियो शेयर किया है। अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इसी स्पेसक्राफ्ट से आईएसएस गए थे लेकिन इसमें समस्या आने के कारण वे फिलहाल धरती पर नहीं लौटेंगे।