सुनीता विलियम्स ने ISS से दुनियाभर के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से वीडियो जारी कर दुनियाभर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "इस साल मुझे आईएसएस पर पृथ्वी से 260-मील ऊपर दीवाली मनाने का अनोखा अवसर मिला है।" उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने हमें दिवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में सिखाकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखा।"

Load More