सुनिधि चौहान ने कहा था- पास मत आओ, डर लगता है: 'पिंक' में नेगेटिव रोल पर विजय वर्मा
ऐक्टर विजय वर्मा ने फिल्मों में नेगेटिव रोल करने को लेकर कहा है कि कई खूबसूरत महिलाएं व उनकी मांएं उनसे डर जाती हैं जिससे वह परेशान होते हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'पिंक' (2016) की स्क्रीनिंग देखकर गायिका सुनिधि चौहान भावुक हो गई थीं। उन्हें संभालने गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे नज़दीक मत आओ...मुझे तुमसे बहुत डर लग रहा है'।"