सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन के आरोप में किया गया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, ईडी की टीम विधायक को अंबाला ले जा रही है। गौरतलब है कि ईडी ने जनवरी में पंवार और आईएनएलडी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी।