तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 20 सेकंड से ज़्यादा भूकंप का झटका महसूस होने पर खुद को बचाना चाहिए। कंपन रुकने पर ऊंची जगह की ओर भागना चाहिए और जल्दी से ऊंची जगह पर न पहुंच पाने पर ऊपरी मंज़िल पर शरण लेनी चाहिए। पानी में बह जाने पर किसी तैरती हुई चीज़ से चिपके रहना चाहिए।