सिनेमा में रजनीकांत के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने की प्रशंसा; उन्होंने दिया जवाब
सिनेमा में रजनीकांत के 50-साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा, "आपकी यात्रा ऐतिहासिक रही है जिसमें आपकी भूमिकाओं ने कई पीढ़ियों के मन पर अमिट छाप छोड़ी।" इसपर रजनीकांत ने कहा, "ऐसे नेता से शुभकामनाएं पाना सम्मान की बात है जिनका मैं लंबे समय से बहुत सम्मान करता रहा हूं।"