सुनामी से रूस के कुरील द्वीप में आई बाढ़ से इमारतें बहीं, पलायन कर रहे लोग
रूस के उत्तरी कुरील द्वीप समूह के मेयर अलेक्ज़ेंडर ओव्स्यानिकोव ने बुधवार को कहा कि कुरील द्वीप में सुनामी के कारण आई बाढ़ में कई इमारतें बह गईं। उन्होंने बताया कि सुनामी प्रभावित द्वीपों से 'सभी' लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मेयर अलेक्ज़ेंडर ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का आदेश दिया।